मनुष्यों में दांत कितने प्रकार के होते हैं? | Dant Kitne Prakar Ke Hote Hain.
दोस्तो मनुष्यों में दांत चार प्रकार के होते हैं और एक वयस्क मनुष्य के मुंह में 32 दांत होते हैं। मनुष्य के दोनो जबड़ों में बराबर दांत बांटे हुए होते हैं मतलब ऊपर वाले जबड़े में 16 दांत और नीचे वाले जबड़े में 16 दांत पाए जाते हैं। मनुष्यों के दांत फॉस्फेट के द्वारा बने होते हैं और मनुष्य के दांतो को चार भागों में उनके कार्य, आकार और बनावट के अनुसार विभाजित किया गया है क्योंकि इन दांतो के कार्य अलग-अलग हैं बच्चों में दांतो की संख्या 20 होती है।
![]() |
मनुष्यों में दांत कितने प्रकार के होते हैं? | Dant Kitne Prakar Ke Hote Hain. |
मनुष्यों में दांतो के प्रकार
1. कृन्तक छेदक दांत
2. अग्रचवृणक दांत
3. चवृणक दांत
4. रदनक/भेदक
कृन्तक छेदक दांत-
कृन्तक छेदक दांत चौड़ी व तेजधार वाले होते हैं। इनका कार्य भोजन को पकड़ने, काटने और कुतरने का होता हैं। इन दांतो की संख्या 8 होती है जिसमें ऊपरी जबड़े में चार और निचले जबड़े में चार होते हैं।
अग्रचवृणक दांत-
अग्रचवृणक दांत का कार्य भोजन को कुचलना है। यह दांत किनारे पर चपटी रेखा दार और चौकोर होते हैं। मुंह में इन दांतो की संख्या आठ होती है जिनमे चार दांत ऊपरी भाग और चार दांत निचले भाग में होते हैं।
चवृणक दांत-
चवृणक दांत मनुष्य के मुंह में सबसे अधिक दांत पाए जाने वाला दांत हैं चवृणक दातों का कार्य भोजन को पीसना है। इस प्रकार के दांतो की संख्या 12 होती है। और यह ऊपरी जबड़े में 6 और निचले हिस्से में 6 दांत होते हैं चवृणक दांत का आकार चौकोर तथा धारदार होता है।
रदनक/भेदक-
रदनक/भेदक दांतो की संख्या चार होती है दो ऊपरी जबड़े में और दो निचले जबड़े में होती है इनका कार्य भोजन को पकड़ने के साथ चीरने फाड़ने का भी होता है। इनका आकार नुकीला होता है।